Publish your book for free.
Publish your book for free.

Publish your book for free.

हमारे सम्मानीय लेखकों/कवियों को सहृदय सूचित करते हुये हर्ष हो रहा है कि हमारे प्रकाशन के द्वारा आगामी महीनों में एक अनूठा साझा काव्य/कहानी संग्रह प्रकाशित किया जा रहा है। यह प्रकाशन बिल्कुल मुफ्त रहेगा किसी से किसी प्रकार की कोई धनराशि प्रकाशन के द्वारा नहीं ली जायेगी। यह साझा संकलन/संग्रह उन सभी के लिये है जो लेखन की दुनिया में नवोदित हैं और धनराशि के अभाव में वह अपनी कृति पाठकों के बीच में नहीं ला पा रहे हैं विशेषकर यह पहल उन्हीं के लिये है ।


साझा काव्य/कहानी संग्रह में अपनी कविता/कहानी/लेख सम्मिलित करने हेतु निम्न शर्तों पर ही अनुमति दी जा सकेगी।
1- ध्यान रहे कि इसमें कुल 25 प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं जिस हेतु प्रत्येक के लिये 3 पृष्ठ आरक्षित हैं।
2- प्रत्येक लेखक के लिये यह आवश्यक है कि, उसकी रचना मौलिक/अप्रकाशित होनी चाहिए, इसके लिये प्रत्येक लेखक को एक पृष्ठ पर यह लिखकर देना होगा कि उसकी रचना मौलिक/अप्रकाशित है जिसका इससे पहले कहीं भी प्रकाशन नहीं हुआ है।
3- इसमें भाग लेने वाले सभी लेखकों से अपेक्षा की जाती है कि उनकी रचना का स्तर उत्तम होना चाहिए जिसमें किसी जाति, धर्म, शासन-प्रशासन, देश अथवा व्यक्ति विशेष को लेकर किसी प्रकार की कोई विवादित सामग्री न हो जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े।
4- रचना हस्तलिखित/टाईप-शुदा/कम्प्यूटर पर टाईप/मोबाइल पर टाईप हिन्दी अथवा अंग्रेजी में होनी चाहिए। यदि रचना हस्तलिखित है तो उसके लिये सम्बन्धित से प्रति पेज 20 रू. चार्ज किये जायेगें।
5- लेखक अपनी रचनाओं को हमारी बेबसाईट पर पंजीयन कर/व्हाॅटसअप/मैसेंजर/ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।
6- लेखक अपनी रचनाओं के साथ पुस्तक में प्रकाशन हेतु एक नवीन रंगीन फोटोग्राफ, अपने जीवन परिचय, शिक्षा, उपलब्धि, प्रकाशित रचनाओं, पुस्तकों का विवरण अवश्य भेजें।
7- आधी अधूरी, अस्पष्ट, जाति, धर्म, शासन-प्रशासन, देश अथवा व्यक्ति विशेष विरोधाभासी आदि रचनाओं को स्वीकार नहीं किया जायेगी।
8- लेखक को पुस्तक प्रकाशित होने के बाद एक प्रति, डिजीटल सर्टिफिकेट और भविष्य में प्रकाशन से होने वाले लाभ दिये जायेगें। डाक खर्च लेखक के द्वारा स्वयं वहन किया जायेगी।
9- यदि लेखक एक प्रति के अतिरिक्त और प्रतियाँ प्राप्त करना चाहता है तो उसे इस हेतु हमें सूचित करना होगा तथा बाद में उसे न्यूनतम दर पर पुस्तकें उपलब्ध करा दी जायेगीं।
10- समस्त रचनाओं के प्रकाशन हेतु अंतिम निर्णय हमारे प्रकाशन मण्डल के सदस्यों का होगा, इस हेतु किसी भी लेखक को कोई आपत्ति होती है तो वह हमें इस बाबत् अवगत करा सकता है।
11- लेखकों की रचनाओं को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्ति हेतु आप हमारे ई-मेल/मोबाइल नंबर्स पर संपर्क कर सकते हैं।
सभी इच्छुक लेखक/कवि अपनी-अपनी मौलिक रचनाएं निम्न माध्यमों से हमें 30 मार्च 2021 तक प्रेषित कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त रचनाओं पर विचार नहीं किया जायेगा।
Website : https://bmppublisher.com/register
Email :bmppublisher@gmail.com, admin@bmppublisher.com
WhatsApp : 9039290213