“The Planet” Corona Ki Dunia or Hum
“The Planet” Corona Ki Dunia or Hum

“The Planet” Corona Ki Dunia or Hum

हमें यह सूचित करते हुए बड़ा ही हर्ष हो रहा है कि हमारे प्रकाशन के द्वारा त्रैमासिक ई-पत्रिका ‘‘दि प्लेनेट’’ का शुभारंभ शीघ्र ही किया जा रहा है। ई-पत्रिका में सम्मानीय लेखकों के लेख पत्रिका परिशिष्ट में अंकित विषयों पर आमंत्रित किये जाते हैं। विषय में पारांगत तथा रूचि रखने वाले सभी लेखकों के लेख कोरोना विषय से सम्बन्धित रहेेगें। ई-पत्रिका का आगामी अंक जून 2021 का होगा।


ई-पत्रिका ‘‘कोरोना की दुनिया और हम’’ में शामिल किये जाने वाले लेखों (विषयों) की सूची निम्न प्रकार हैः-
बचाव और निदान
दिनचर्या
आहार एवं पोषण
प्रभाव
अर्थव्यवस्था
समाजिक दूरी क्यों जरूरी
बिगड़ा बजट
मिथक
खेल
मनोरंजन
राजनीति
व्यापार, उद्योग
तकनीकी

ई-पत्रिका में शामिल होने वाले लेखकों के लिये दिशा निर्देश

  1. लेख पूर्णतः स्वरचित होने चाहिए।
  2. लेख लगभग दो-तीन पेज का होना चाहिए।
  3. लेख कम्प्युटर टाईपशुदा होना चाहिए (यूनिकोड अथवा क्रुतिदेव फोन्ट में)।
  4. लेख हमारे ई-मेल के माध्यम से वर्ड डाॅक्यूमेंट फाइल में भेजा जाना चाहिए।
  5. लेख के साथ में पृथक से अपना परिचय मय फोटो के साथ ई-मेल से भेजें।
  6. लेख के साथ में यह तथ्य की पुष्टि हेतु प्रमाणीकरण भेजे कि लेख आपके द्वारा ही लिखा गया है कहीं से किसी प्रकार से काॅपी नहीं किया गया है और इस बात को सुनिश्चित करें कि लेख व इससे सम्बन्धित किसी भी प्रकार के फोटोग्राफ पर काॅपीराईट का उल्लंघन न हो, यदि ऐसा भविष्य में पाया जाता है तो किसी भी कार्यवाही के लिये स्वयं लेखक जिम्मेदार माना जायेगा।
  7. इसमें भाग लेने वाले सभी लेखकों से अपेक्षा की जाती है कि उनके लेखों का स्तर उत्तम होना चाहिए जिसमें किसी जाति, धर्म, शासन-प्रशासन, देश अथवा व्यक्ति विशेष को लेकर किसी प्रकार की कोई विवादित सामग्री न हो जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े।
  8. आधी अधूरी, अस्पष्ट, जाति, धर्म, शासन-प्रशासन, देश अथवा व्यक्ति विशेष विरोधाभासी आदि लेखों को स्वीकार नहीं किया जायेगा।
  9. लेख 30 मई 2021 से पूर्ण ही भेजे, बाद में भेजे गये ई-मेल पर लेखों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।
  10. पहले भेजे जाने वाले लेखों को प्राथमिकता दी जायेगी।
  11. लेखों को ई-पत्रिका में शामिल किये जाने अथवा न किये जाने का निर्णय हमारे संपादक मण्डल के द्वारा लिया जायेगा इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
  12. सभी लेखकों से अनुरोध है कि, वह अपनी लेखों को निम्न ई-मेल पर 30 मई 2021 तक आवश्यक रूप से भेजें।

Email : bmppublisher@gmail.com, admin@bmppublisher.com

Call : 9301950353, 9039290213