हमारे सम्मानित प्रिय लेखकगण
आपके द्वारा इस प्रकाशन में जो अपना अभूपूर्व भरोसा और सहयोग दिया गया है उसके लिए हम आपके आभारी हैं और आपके प्रति हमारी आस्था और मजबूत रहेगी।
हम यह मानते हैं कि प्रकाशक एवं लेखक के मध्य जो विश्वास उत्पन्न होता है वह मात्र एक-दो दिन अथवा कुछ महीनों तक की मेहनत एवं लगन का परिणाम नहीं है बल्कि यह एक अनंत एवं लंबे समय से हमारी और आपकी मेहनत और समय पर कार्य करने से पैदा होता है और आपसी सहयोग एवं ताल-मेल से ही यह अनंत समय तक कायम रह सकता है बशर्ते हम और आप इसे बनाए रखें।
एक प्रकाशक से लेखक की अपेक्षा होती है कि वह उसका कार्य कम समय और किफायती दाम पर करना सुनिश्चित करे और साथ ही वह कार्य निम्नतम त्रुटि रहित हो। इसके लिए प्रकाशक एवं उसकी पूरी टीम जी-जान से मेहनत करती है और उसका कार्य दिए गए समय से पूर्ण करने का प्रयास भी करती है और किया भी है।
साथ ही लेखक से प्रकाशक की अपेक्षा होती है कि वह जो भी विषय वस्तु दे वह निम्नतम् त्रुटि रहित हो और सामग्री की विश्वस्नीयता भी कायम रहे और संपादन इत्यादि कार्य में कम समय लगे। कार्य देने से पूर्ण लेखकगण यह सुनिश्चित करें कि प्रकाशक के द्वारा लेखकों के हित में जो नियम व शर्तें हैं उनको वह अच्छी तरह से समझें और उनका पालन करें।
पुस्तक की डिजायन और अदंर की साजो सज्जा से भी सम्बन्धित बातों का प्रकाशक एवं लेखक दोनों का एकमत होना अति आवश्यक है।
पुस्तक को अगर लेखक बिक्रय करना चाहे तो वह प्रकाशक के माध्यम से उसके सुझाए गए ऑनलाईन प्लेटफॉर्मों पर लिस्ट करवा सकता है उसके लिए लेखक को प्रकाशक से बात करना अति आवश्यक है। पुस्तक की बिक्री का मूल्य लेखक को तय करने का पूरा अधिकार है लेकिन वह चाहे तो प्रकाशक से इस सम्बन्ध में राय ले सकता है।
प्रकाशक एवं लेखक के मध्य पुस्तक प्रकाशन राशि लेखक आपसी सहमति के अनुसार तय होती है। तयशुदा राशि के अनुसार ही प्रकाशन की प्रक्रिया को आरंभ करना उत्तम रहता है।
साथ ही तय राशि में यह भी होना चाहिए कि पुस्तकों को लेखक के दिए गए पते पर बिना अतिरिक्त शुल्क के पहँचाना प्रकाशक की जिम्मेदारी है।
रॉयल्टी के बारे में भी प्रकाशक और लेखक के मध्य खुलकर बातचीत होना चाहिए ताकि रॉयल्टी राशि को लेकर बाद में विवाद की स्थिति पैदा न हो।
लेखकगण को यह चाहिए कि प्रकाशक के द्वारा अपनी बेबसाइट पर दिए गए नियम व शर्तों और राशि इत्यादि की जानकारी लेकर संतुष्ट हों न होने के स्थिति में प्रकाशक से इस सम्बन्ध में सीधा बातचीत करें।
हम आशा करते हैं कि आप हमारे साथ हमेशा बने रहेगें और अपना अमूल्य विश्वास यूं ही कायम रखें और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क करें।
धन्यवाद
