Participate in stories writing (Story Collection Book)
Participate in stories writing (Story Collection Book)

Participate in stories writing (Story Collection Book)

ब्राइट एम.पी. पब्लिशर आमंत्रित करता है भारत देश के सभी कहानीकारों को एक ऐसे कहानी संग्रह में शामिल होने हेतु जो अपने आप में अकल्पनीय है, अविश्वसनीय है, अपने आप में अनूठा है।

कहानी की विषयवस्तु महिलाओं द्वारा संघर्ष से प्राप्त विजय/उपलब्धियों पर मुख्यतः रहेगी ।

इस कहानी संग्रह में कहानीकारों को अपनी कहानी को सम्मिलित करने हेतु निम्न शर्तों पर ही अनुमति दी जा सकेगी।

1- इस कहानी संग्रह में शामिल होने वाले प्रत्येक प्रतिभागी के लिए 10 पृष्ठ आरक्षित हैं। (शब्द संख्या अधिकतम 2200-2300) के बीच हो सकती है।

2- प्रत्येक लेखक के लिये यह आवश्यक है कि उनकी रचना मौलिकध्अप्रकाशित होनी चाहिए । इसके लिये प्रत्येक लेखक को एक पृष्ठ पर यह लिखकर देना होगा कि उनकी रचना मौलिकध्अप्रकाशित है जिसका इससे पहले कहीं भी प्रकाशन नहीं हुआ है।

3- इसमें भाग लेने वाले सभी लेखकोंध्कहानीकारों से अपेक्षा की जाती है कि उनकी रचना का स्तर उत्तम होना चाहिए जिसमें किसी जाति, धर्म, शासन-प्रशासन, देश अथवा व्यक्ति विशेष को लेकर किसी प्रकार की कोई विवादित सामग्री न हो जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े।

4- रचना हस्तलिखित/टाईप-शुदा/कम्प्यूटर पर टाईप/मोबाइल पर टाईप हिन्दी में होनी चाहिए । यदि रचना हस्तलिखित है तो उसके लिये सम्बन्धित से प्रति पेज 20 रू. चार्ज किये जायेगें।

5- लेखक अपनी रचनाओं को हमारी बेबसाईट पर पंजीयन कर व्हाॅटसअपध्मैसेंजरध्ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।

6- लेखक अपनी रचनाओं के साथ पुस्तक में प्रकाशन हेतु एक नवीन रंगीन फोटोग्राफ, अपने जीवन परिचय, शिक्षा, उपलब्धि, प्रकाशित रचनाओं, पुस्तकों का विवरण फाॅर्मेट के अनुसार अवश्य भेजें।

7- आधी अधूरी, अस्पष्ट, जाति, धर्म, शासन-प्रशासन, देश अथवा व्यक्ति विशेष विरोधाभासी आदि रचनाओं को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

8- कहानीकार को पुस्तक प्रकाशित होने के बाद चार प्रतियां, सर्टिफिकेट और भविष्य में प्रकाशन से होने वाले लाभ जो कि, प्रत्येक बार 2000 रू. तक के होगें, दिये जायेगें। डाक खर्च की राशि इस प्रकाशन के द्वारा स्वयं वहन की जायेगी।

9- यदि कहानीकार चार प्रति के अतिरिक्त और प्रतियाँ प्राप्त करना चाहता है तो उसे इस हेतु हमें सूचित करना होगा उनको न्यूनतम दर पर पुस्तकें उपलब्ध करा दी जायेगीं।

10- समस्त रचनाओं के प्रकाशन हेतु अंतिम निर्णय हमारे प्रकाशन मण्डल के सदस्यों का होगा । इस हेतु किसी भी लेखक को कोई आपत्ति होती है तो वह हमें इस बाबत अवगत करा सकता है।

11- लेखकों की रचनाओं को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्ति हेतु आप हमारे ई-मेलध्मोबाइल नंबर्स पर संपर्क कर सकते हैं।

12- भाग लेने वाले इच्छुक रचनाकारों से अनुरोध है कि वह अपनी रचना भेजते समय वह उल्लेखित सहयोग राशि जो कि 1000/-रू. है को फोन-पे/गूगल-पे/अमेजन-पे/पे-टीम द्वारा इस नंबर 9301950353 पर भेजें तथा भेजी गयी राशि का स्क्रीन शाॅट इसी नंबर पर भेजे।

13-हमारे संपादक मण्डल के द्वारा चुनी गई सर्वश्रेष्ठ कहानी को चयनित कर पुरस्कृत किया जायेगा।

सभी इच्छुक लेखक/कहानीकार अपनी-अपनी मौलिक रचनाएं निम्न माध्यमों से हमें 15 जुलाई 2021 तक प्रेषित कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त रचनाओं पर विचार नहीं किया जायेगा।

For more information please contact us :-
email : admin@bmppublisher.com, admin@bmppublisher.com
call : +91-9039290213, 9301950353

Editor : Sumangala “Suman” Call 9137704082

कहानीकार/लेखक अपना जीवन परिचय, उपलब्धियां साथ में ही भेजें